फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दो किमी पीछा कर यूपी के बस को रोका, थाने में सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में छह वाहन सीज, 31 चालान
विज्ञापन




रुकने का इशारा करने पर चालक ने बस दौड़ा दिया। पुलिस और परिवहन विभाग के कर्मियों ने दो किलोमीटर पीछा कर उत्तर प्रदेश के बस को रोक लिया। बस को थाने में सीज कर दिया गया है।



एआरटीओ प्रवर्तन रावत सिंह कटारिया के नेतृत्व में सेलाकुई पुलिस ने शुक्रवार सुबह चेकिंग अभियान चलाया। सुबह चार बजे सेलाकुई स्थित खाटु श्याम मंदिर के समीप परिवहन विभाग के सिपाहियों ने बस यूपी-22-टी-9127 को रुकने का इशारा किया। जिस पर चालक ने बस को दौड़ा दिया। टीम ने करीब दो किमी पीछा कर बस को रोक लिया।
विज्ञापन


बस लखीमपुर यूपी से सवारियों को लेकर सेलाकुई आ रही थी। बस में मादक पदार्थ की तस्करी होने की आशंका जताई जा रही थी। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने चालक समेत सभी सवारियों की तलाशी ली। तलाशी में कोई मादक पदार्थ नहीं मिला। वाहन न रोकने पर चालक को भविष्य में कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी गई। बस को सेलाकुई थाने लाकर सीज कर दिया।
विज्ञापन




एआरटीओ ने बताया कि एक अन्य बस एचपी-01-3555 को भी बिना फिटनेस में सीज किया गया। अनियमितता पाए जाने पर दो यूटिलिटी और दो पिकअप वाहनों को भी सीज करने की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त 31 वाहनों का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। टीम में उपनिरीक्षक मनीष चंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें