फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बांदल नदी के पानी पर निर्भरता कम करने में जुटा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Iइंद्रविहार और वाटर वर्क्स परिसर में स्थापित होगा ट्यूबवेल, सर्वे जारीI
विज्ञापन


बांदल नदी के पानी पर निर्भरता कम करने की तैयारियों में जल संस्थान जुटा हुआ है। इसके लिए दक्षिणी शाखा की ओर से इंद्रविहार और दिलाराम चौक वाटर वर्क्स परिसर में ट्यूबवेल स्थापित किया जाएगा। इसके लिए हाइड्रोलॉजिकल सर्वे का कार्य अंतिम दौर में है। इससे गर्मियों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

दरअसल, दक्षिणी शाखा की बड़ी आबादी बांदल नदी के पानी पर निर्भर है। बांदल में पानी की मात्रा हर साल कम होती जा रही है। इस बार गर्मियों में पेयजल आपूर्ति को लेकर भारी परेशानी लोगों को उठानी पड़ी। इसे देखते हुए विभाग बांदल नदी पर निर्भरता को कम करने में जुटा है। जल संस्थान दक्षिणी शाखा के अधिशासी अभियंता आशीष भट्ट ने बताया कि शाखा के अंतर्गत आने वाले इंद्रविहार और दिलाराम चौक स्थित वाटर वर्क्स परिसर में ट्यूबवेल स्थापित किया जाएगा। इसके लिए फिलहाल हाइड्रोलॉजिकल सर्वे का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसमें दोनों स्थानों पर पानी की मात्रा और गुणवत्ता को लेकर रिपोर्ट तैयारी होगी। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद डीपीआर तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। मंजूरी मिलते ही ट्यूबवेल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे करीब छह हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।





Iइन स्थानों को मिलेगा फायदाI

राजपुर रोड, ओल्ड सर्वे चौक, इंद्रविहार, दिलाराम चौक, पलटन बाजार, विजय कॉलोनी फेस-1 व 2, सचिवालय आवास आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें