भाजपा महानगर कार्यालय में महानगर संयुक्त मोर्चा की सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कहा कि प्रत्येक मोर्चे के अध्यक्ष और उसकी कार्यकारिणी की नैतिक जिम्मेदारी है कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र के सबसे बड़े संगठन भाजपा से जोड़ें।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सभी मोर्चों की सदस्यता कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। संगठन पर्व को मनाते हुए प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर उनके घर-घर जाकर वार्तालाप करें और सदस्य बनाएं। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करना है। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में संगठन मजबूत हो रहा है। पिछले 10 वर्षों में देश नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा है। कार्यशाला महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पार्टी की कार्यशैली के अनुसार प्रत्येक छह वर्ष में सदस्यता कराई जाती है।
यह संगठन का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें सभी को बढ़ चढ़कर भूमिका निभानी है। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नेहा जोशी, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा कमली भट्ट, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश सुमन ध्यानी, जिला सदस्यता प्रमुख रविंद्र वाल्मीकि, सुरेंद्र राणा, अर्चना बागड़ी, विनोद उनियाल, राजेंद्र ढिल्लो, मोर्चा के अध्यक्ष बलदेव नेगी, देवेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।