फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भव्य डोली यात्रा में गूंजे मां नंदा-सुनंदा के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमां नंदा राज राजेश्वरी जन कल्याण समिति की ओर से नंदा अष्टमी पर आयोजनI
विज्ञापन




मां नंदा राज राजेश्वरी जन कल्याण समिति की ओर से नंदा अष्टमी पर मां नंदा देवी की भव्य डोली यात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्तों ने मां नंदा-सुनंदा के जयकारे लगाकर डोली के दर्शन किए। यात्रा में उत्तराखंड की संस्कृति की झलक आकर्षण का केंद्र रही।



शनिवार को डोली यात्रा की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मेयर सुनील उनियाल गामा ने डोली उठाकर की। डोली यात्रा नंदा मंदिर से शुरू होकर राजीवनगर डांडा होते हुए नेहरू कॉलोनी, फव्वारा चौक, बद्रीश कॉलोनी पहुंची। जगह-जगह लोग डोली के दर्शनों को उमड़े। घरों की छतों और बालकनी से भी भक्तों ने मां नंदा देवी के दर्शन किए। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मां नंदा देवी उत्तराखंड की आराध्य देवी हैं। मां नंदा सुख-समृद्धि दें, ऐसी प्रार्थना है।
विज्ञापन


संस्था सचिव सतीश चंद्र सती ने कहा कि पिछले दस वर्षों से यह यात्रा नंदा अष्टमी पर निकाली जा रही है। इस दौरान संयोजक रणजीत सिंह भंडारी, अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत, गणेश सिलमाणा, जय थपलियाल, प्रेम प्रकाश शैली, दीपक जमलोकी, एसके सती, चन्दर सिंह महर, सुनील सिलमाणा, रविन्द्र सिलमाणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iमुस्लिम समाज ने फूंका भाजपा सांसद का पुतलाI



मुस्लिम सेवा संगठन और मुस्लिम युवा संगठन ने तहसील चौक पर भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी का पुतला फूंककर रोष जताया। अध्यक्ष नईम कुरेशी ने कहा कि भाजपा सांसद ने बसपा के सांसद दानिश अली और पूरे मुस्लिम समाज पर अभद्र टिप्पणी की है। सरकार उन्हें सांसद पद से निष्काषित करे। इस मौके पर नवाब कुरेशी, शादाब कुरेशी, दानिश कुरेशी, जिशान अली, अमान कुरेशी, अहद मुफ्ती, हाशिम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें