फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बुजुर्ग महिला से हुई लूट का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iआरोपी के साथ ही लूट के कुंडल खरीदने वाले सराफा कारोबारी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

I

I
I

I तीन दिन पहले मार्निंग वॉक पर घूमने लगी बुजुर्ग के कुंडल खींचकर भागा था आरोपीI

तीन दिन पहले सुबह घूमने निकली बुजुर्ग से हुई लूट का खुलासा करते हुए रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में लूट के कुंडल खरीदने वाले सराफा कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

तीन दिन पहले रायपुर बद्रीश कॉलोनी निवासी सुशीला उनियाल सुबह सैर के लिए गई थीं। वह रिंग रोड दून हिल्स काॅलोनी गेट के पास पहुंचीं तो एक व्यक्ति ने बुजुर्ग को पहले बातों में उलझाया और बाद में उनके कान से कुंडल छीनकर भाग गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। इसके लिए लगभग 60 से 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी अमन फर्सवाण निवासी आदर्श कॉलोनी रिंग रोड को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने लूटे गए कुंडल रायपुर स्थित एक सराफा कारोबारी को बेचने की बात कबूली। इसके बाद पुलिस ने कुंडल खरीदने पर सराफा कारोबारी अजय कुमार निवासी गुर्जरों वाली चौक रायपुर मूल पता ग्राम ताजपुर थाना ताजपुर जिला समस्तीपुर बिहार को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने एक जोड़ी कान के कुंडल और छह हजार रुपये बरामद कर लिए। एसएसपी अजय कुमार ने कहा कि सीनियर सिटीजन और आमजन की सुरक्षा दून पुलिस की प्राथमिकता है। स्ट्रीट क्राइम करने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iलूट के बाद पैदल ही घूमता रहा आरोपीI



लूट करने के बाद आरोपी पैदल ही घूमता रहा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस भी पैदल ही आरोपी का पीछा करती रही। वह दून अस्पताल में अपने दोस्त से मिलने पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने दून अस्पताल में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें