फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राज्य में हर दिन औसतन 830 नए वाहन सड़क पर उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिछले वित्तीय वर्ष में 303277 वाहन हुए पंजीकृत
विज्ञापन

- राज्य में वाहनों की संख्या करीब चालीस लाख हुई
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्य में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले वित्तीय वर्ष में औसतन एक दिन में 830 नए वाहन परिवहन कार्यालयों में पंजीकृत हुए हैं। प्रदेश में राज्य गठन के बाद वाहनों की संख्या करीब चालीस लाख हाे गई है। राज्य गठन के समय में प्रदेश में वाहनों की संख्या 3.36 लाख थी। इसके बाद वाहनों की संख्या लगातार बढ़ी है।, जो कि पिछले वित्तीय वर्ष में करीब चालीस लाख पर पहुंच गई है। पिछले वित्तीय में ही तीन लाख से अधिक नए वाहन परिवहन कार्यालयों में पंजीकृत हुए हैं। इस हिसाब से हर दिन राज्य की सड़कों पर 830 नए वाहन सड़क पर उतरे हैं। वाहनों की संख्या बढ़ने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष-2020-2021 में 184976 वाहन पंजीकृत हुए जबकि पांच साल में ही यह संख्या 118301 बढ़कर तीन लाख से अधिक हो गई है।
विज्ञापन

1599 करोड़ का राजस्व अर्जित किया
देहरादून। परिवहन विभाग को पिछले वित्तीय वर्ष में 1600 करोड़ के राजस्व एकत्र करने का लक्ष्य दिया गया था। विभाग लक्ष्य के सापेक्ष 1599.61 करोड़ का राजस्व जुटाया है। उप परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी ने बताया कि वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ ही चेकिंग समेत अन्य कार्याें के लिए परिवहन कार्यालयों की संख्या बढ़ी है। प्रवर्तन की कार्रवाई भी लगातार चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें