फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बाइक और स्कूटर की टक्कर में वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक तेज रफ्तार बाइक ने सामने से आ रहे स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार वृद्धा की मौत हो गई। जबकि, युवती घायल हो गई। शहर कोतवाली पुलिस को पिंटू धरा निवासी डांडीपुर ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे की तबीयत खराब थी। उसे उन्होंने सेवक आश्रम रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। वहां से लौटते वक्त उनके साथ स्कूटर पर उनकी साली और सास बैठी हुई थीं। इसी दौरान गांधी पार्क के सामने दूसरी दिशा से आ रही एक बाइक ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी साली करिश्मा सिंह और सास रीता सिंह घायल हो गईं। दोनों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने रीता सिंह को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर कोतवाली राकेश गुसाईं ने बताया कि बाइक चालक रोशन निवासी नई बस्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी बाइक सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें