बच्ची के जन्मदिन पर घर आए रिश्तेदार ने उसे बाहर ले जाकर छेड़खानी की। एसएचओ वसंत विहार होशियार सिंह के अनुसार, क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि रविवार को उनकी बेटी का जन्मदिन था। इस अवसर पर बहुत से मेहमान आए हुए थे। इनमें से एक उनकी बेटी को बाहर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत की। पास में ही खड़े लोगों ने देखा तो वह भाग गया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे नियमानुसार नोटिस दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।