फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: धारचूला में राहत शिविर में रह रही वृद्धा की मौत, आपदा पीड़ितों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल

Sat, 12 Nov 2022 09:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)।

सार

खोतिला गांव की जशोदा देवी (65) का तीन महीने पहले धारचूला में आई आपदा में सब कुछ चला गया था। इसके बाद वह बेटे, बहू, दो नाती और एक नातिन के साथ आपदा शिविर में रह रही थी। शनिवार को जशोदा देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
राहत शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाहर सिंह नबियाल स्पोर्ट्स स्टेडियम के आपदा शिविर में पिछले तीन महीने से रह रही खोतिला गांव की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि राजस्व उप निरीक्षक चंद्री चंद ने बताया कि वृद्धा कुछ दिनों से बीमार थी। एक दिन पहले ही वह जिला अस्पताल में इलाज कराकर लौटी थी।

विज्ञापन


खोतिला गांव की जशोदा देवी (65) पत्नी स्व. रमेश राम का  तीन महीने पहले धारचूला में आई आपदा में सब कुछ चला गया था। इसके बाद वह बेटे, बहू, दो नाती और एक नातिन के साथ आपदा शिविर में रह रही थी। उनके बेटे दौलत राम ने बताया कि मां आपदा में घर बहने और बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित थी।

वह लकवाग्रस्त भी थीं। पिछले दिनों उनका इलाज भी चला था। शुक्रवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। तहसीलदार एके सिंह और सदर उपनिरीक्षक चंद्री चंद राहत शिविर पहुंचे। वृद्धा का शनिवार को घटखोला के घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun Film Festival: अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने बताया क्या थी पिता की इच्छा और कैसे मिल गया सीता का किरदार

गर्म कपड़े और बिस्तर नहीं है साहब
आपदा पीड़ित दौलत राम और अन्य पीड़ितों ने प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ठंड बढ़ चुकी है लेकिन कई परिवारों के पास गर्म कपड़े और बिस्तर नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से गर्म कपड़े और रजाई-गद्दे देने की मांग की है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें