फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 परिवारों को वापस लाने के लिए इन बुजुर्गों ने बनाया 'मोदी गार्डन'

Sat, 01 Jul 2017 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
Modi garden in uttarakhand - फोटो : amarujala
विज्ञापन
दस किलोमीटर के कठिन पैदल रास्ते पर पड़ने वाले गोल्फा गांव के पूर्व प्रधान बाला सिंह को यकीन है कि गांव छोड़कर जा चुके 80
विज्ञापन

परिवार एक बार फिर गांव लौटेंगे। उन्होंने गांव की खाली पड़ी जमीन पर जड़ी-बूटी उगाना शुरू कर दिया है। 

इस बगीचे को मोदी गार्डन नाम दिया गया है। बाला सिंह का कहना है कि गोल्फा गांव की जलवायु में हिमालयी जड़ी-बूटियां आसानी
से पैदा की जा सकती हैं। यदि गांव में जड़ी-बूटी का बेहतर ढंग से उत्पादन होने लगेगा तो गांव छोड़कर जा चुके लोग फिर से वापसी
करने लगेंगे।

गोल्फा गांव में पहले 120 परिवार रहते थे। राज्य गठन के बाद जब हालातों में कोई बदलाव नहीं आया तो भारी असुविधाओं से तंग
आकर 80 परिवारों ने गांव छोड़ दिया। किसी समय में चहल-पहल से भरे इस गांव में अब वीरानी सी है।
विज्ञापन

गांव में बचे हैं सिर्फ बुजुर्ग

migration in uttarakhand
कुछ गरीब परिवार और उनमें ज्यादातर बुजुर्ग ही गांव में रहते हैं। गांव से सड़क तक पहुंचने के लिए दस किलोमीटर का पैदल सफर
तय करना पड़ता है। गांव में आलू, राजमा तो पैदा होता है, लेकिन यातायात की सुविधा न होने से वह गांव में ही खराब हो जाता है।

इलाज के लिए लोगों को 150 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला अस्पताल जाना पड़ता है। गांव को जोड़ने वाला एकमात्र पैदल पुल
2013 की आपदा की भेंट चढ़ गया था, लेकिन उसके स्थान पर नया पुल नहीं बना।

गांव के पूर्व प्रधान बाला सिंह कहते हैं कि गांव छोड़कर जाना समस्या का समाधान नहीं हो सकता। इसके बदले में गांव की जमीन पर
जड़ी-बूटी और अन्य प्रकार के पौधों के रोपण का काम उन्होंने शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जड़ी-बूटी की फसल छह महीने में
तैयार हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें