फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन सुविधा बहाल की जाए

विज्ञापन
एनएमओपीएस के तहत ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में पहुंचे कर्मचारी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के तहत रविवार को विकासनगर ब्लॉक मुख्यालय में बैठक की गई। इसमें विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी विनोद मल्ल ने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, सांसद और विधायक को तो ओल्ड पेंशन का लाभ दे रही है, लेकिन कर्मचारियों को पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। कुर्सी संभालते ही नेता इस पेंशन के भागीदार हो जाते हैं, लेकिन वर्षों तक विभागों में नौकरी करने के बाद भी कर्मचारियों को पेंशन सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पुरानी पेंशन बहाल होने से कर्मचारियों को खासा लाभ मिलेगा। 60 की उम्र के बाद उन्हें नौकरी की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। कहा यदि सरकार शीघ्र ही पुरानी पेंशन सुविधा को बहाल नहीं करती तो कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बैठक में गुरुदेव रावत, संजीव गुसाईं, देवेंद्र सिंह चौहान, संतोष गढोही, रश्मि, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें