उधर, नानकमत्ता के ग्राम बिचुवा बगिया में अपने घर के आंगन में अलाव जलाकर पास ही में चारपाई पर सो रहे 35 वर्षीय मजदूर गुरमेज सिंह की अलाव की चपेट में आकर जल जाने से मौत हो गई। तराई-भाबर सुबह-शाम के कोहरे के कारण ठिठुरने लगे हैं।
दिन में धूप खिल रही है लेकिन उसमें पहले जैसी तपिश नहीं रही। कोहरे का असर रेल और बस सेवाओं पर भी पड़ा है। दिल्ली-यूपी रूट की बसें और ट्रेनें समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार इस समय पश्चिमी हवाओं का असर काफी ज्यादा है और जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल की पहाड़ियों पर हो रहे हिमपात के कारण ठंडी हवाएं इस इलाके तक भी पहुंच रही हैं। अभी कुछ दिनों तक लोगों को सूखी ठंड का असर झेलना होगा। अभी कोई ऐसा सिस्टम सक्रिय नहीं हो रहा है, जिससे बारिश या बर्फबारी की उम्मीद की जा सके।