फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 साल के बुजुर्ग ने महिला के चक्कर खाया जहर, पढ़िए सुसाइड नोट में क्या लिखा

Fri, 22 Sep 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब 
विज्ञापन
विज्ञापन
63 साल के एक बुजुर्ग ने एक मह‌िला के चक्कर में जहर खाकर जान दे दी। इस दौरान मौके पर एक सुसाइड नोट भी म‌िला। ज‌िसमें उसने ऐसी बात ल‌िखी ज‌िसे पढ़कर द‌िल पसीज जाएगा।
विज्ञापन


देहरादून के एक बुजुर्ग ने पांवटा में हाथ की नस काटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बुजुर्ग बाइक पर सवार था। सतीवाला के समीप वह बाइक से उतर गया, जहां उसे सड़क किनारे तड़फते हुए देखा गया।

उसके बाद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 63 वर्षीय प्रदीप कुमार निवासी देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुजुर्ग के हाथ से खून बह रहा था, जबकि मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें उसने एक महिला की वजह से जान देने की बात लिखी है। 
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार उत्तराखंड के देहरादून का बुजुर्ग प्रदीप कुमार बाइक पर सवार होकर आ रहा था। सतीवाला के समीप उसने बाइक रोकी और सड़क किनारे तड़फने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे देखा और 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

जहां उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार व्यक्ति ने हाथ की नस काट ली थी। मुंह से झाग भी निकल रहा था। ऐसे में आशंका है कि बुजुर्ग ने नस काटने से पहले जहर भी खाया होगा।

हालांकि, इसका खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पुलिस टीम को मृतक के पास सुसाइट नोट मिला है जिसमें किसी महिला का जिक्र किया है। मृतक ने महिला के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया। वीरवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों कों सौंप दिया।

उधर, एसएचओ पांवटा देवानंद गुलेरिया ने कहा कि मृतक की पहचान देहरादून निवासी प्रदीप कुमार (63) पुत्र दिला राम के रूप में हुई है। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद, शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें