फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने प्रेमी पर चढ़ा प्यार का 'भूत' तो लड़की और उसके नए प्रेमी संग किया ऐसा सुलूक बुलानी पड़ी पुलिस

Wed, 27 Dec 2017 11:51 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
नए प्रेमी के साथ क्या देखा वह आगबबूला हो गया - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
यह मामला किसी फिल्म जैसा ही है। पुराने प्रेमी ने अपनी महिला दोस्त को नए प्रेमी के साथ क्या देखा वह आगबबूला हो गया।
विज्ञापन


उसने पहले प्रेमिका की जमकर धुनाई की फिर उसके नए प्रेमी को धुन दिया। आरोप है कि जान से मारने की भी धमकी दी गई। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर पुराने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

फूलचौड़ का युवक सिडकुल में इंजीनियर है। उसकी दोस्ती डहरिया की एक युवती से है। दोनों साथ सैर सपाटा करते रहे हैं। इस बात की भनक युवती के पुराने प्रेमी घुड़दौड़ा निवासी गोकुल बिष्ट को लगी तो वह भड़क गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जांच कर पुलिस करेगी कार्रवाई

पु‌लिस - फोटो : file photo
युवती का आरोप है कि 24 दिसंबर को गोकुल ने रामपुर रोड पर टेंपो स्टैंड पर उसे रोक लिया और शादी करने के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि इन्कार करने पर बांह मरोड़कर पिटाई कर दी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर दिया है।

 उधर, युवती के इंजीनियर प्रेमी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 25 दिसंबर को वह रुद्रपुर से लौट रहा था। एस मोड़ पर गोकुल बिष्ट अपने साथियों के साथ कार और बाइक से आ धमका। आरोप है कि उन्होंने इंजीनियर की पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी।

इंजीनियर अपना इलाज करा रहा है। टीपीनगर चौकी प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि युवती को लेकर पुराने और नए प्रेमी के बीच विवाद हुआ है। इस मामले में युवती और नए प्रेमी की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें