फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच पत्नियों में शुरू हुआ झगड़ा तो मामला पहुंचा थाने

Tue, 20 May 2014 02:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच शादी करने वाले व्यक्ति की पत्नियों में संपत्ति विवाद शुरू हो गया है। कैंट थाने में इस व्यक्ति की पत्नियों ने संपत्ति के बंटवारे पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस ने अब भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। यह मामला गत माह सामने आया था।

कैंट थाना क्षेत्र के वनस्थली में रहने वाले साठ वर्षीय व्यक्ति की दो पत्नियों ने एसपी सिटी को दी शिकायत में बताया था कि उनका पति पांचवीं शादी कर रहा है।

पांचवीं पत्नी इस व्यक्ति की चौथी पत्नी की मौसेरी बहन और उसकी बेटी से एक साल छोटी है।
Trending Videos
विज्ञापन

बेटियों ने लगाया आरोप

एसपी सिटी ने मामला कैंट पुलिस को सौंप दिया था, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। सोमवार को फिर इस व्यक्ति की पत्नियां कैंट थाने में पहुंच गईं।

उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका पति वनस्थली का मकान छोड़ सुद्धोवाला में पांचवीं पत्नी संग रहने लगा है।

उसकी बेटियों ने आरोप लगाया कि पिता पांचवीं पत्नी को सारी संपत्ति सौंपना चाहते हैं।

इससे पहले की सभी पत्नियां और बच्चे बेघर हो जाएंगे। थाने में इस मामले में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने किसी तरह महिलाओं, बच्चों को समझाकर घर भेजा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें