फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लालच में बुजुर्ग महिला को उतारा मौत के घाट, अर्धनग्न अवस्था में मिला खून से लथपथ शव

Mon, 17 Dec 2018 08:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन

उत्तराखंड के चंपावत में  निलौटी गांव के बुरूसखोला तोक  में सरपंच दुर्गा देवी की हत्या कुल्हाड़ी से की गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उस समय उनके सिर से खून बह रहा था। वहीं शरीर के निचला हिस्सा निर्वस्त्र था। हत्या को अंजाम भी उस वक्त दिया गया जब दुर्गा देवी सोई हुई थी। यह कहना है कि सरपंच दुर्गा देवी के बेटों का। पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए छह टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन


सरपंच दुर्गा देवी के बेटे केशव भट्ट और दीपक भट्ट रविवार देर रात घर पहुंचे। उनका कहना है कि उनके घर में मैकडावल ब्रांड की शराब का क्वार्टर, बीड़ी, सिगरेट के टुकड़े आदि मिले हैं। दुर्गा देवी घर में अकेली थीं और इसी का फायदा हत्यारे ने उठाया। इसके साथ ही यह भी साफ हो रहा है कि हत्यारा मेहमान के रूप में घर आया।

वारदात के दिन शाम को फोन पर बेटी से हुई बात भी इस ओर इशारा कर रही है। घर में विदेशी शराब की बोतल और सिगरेट, बीड़ी आदि के टुकड़े मिलना भी इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि हत्यारे ने खासा समय घर में बिताया।

विज्ञापन

दुर्गा देवी जब सो गई तो उसने हत्या की होगी। बेटों के मुताबिक बिस्तर में सोई उनकी मां के सिर पर धारदार कुल्हाड़ी से वारकर उसकी हत्या की गई है। मृतका के बेटे केशव ने बताया कि हत्या 12 तोला सोना और 30 हजार रुपये नकद भी ले गया है। पाटी के थानाध्यक्ष दीवान सिंह ने बताया कि सरपंच के बेटे केशव भट्ट की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 394 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।  हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस की छह टीमें जुट गई हैं। 

सीओ राजन रौतेला के नेतृत्व में लोहाघाट, पाटी, रीठा साहिब, बनबसा की पुलिस टीमों ने गांव में डेरा डाला हुआ है। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के मुताबिक पुलिस टीम पाटी, खेतीखान तथा धूनाघाट के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पाटी के एसओ दीवान सिंह, एसआई चंद्र सिंह रावत, राठासाहिब एसओ लक्ष्मण सिंह, लोहाघाट मनीष खत्री, एसआई हेमंत कठैत, एसओ बनबना राजेश पांडे, ललित मोहन पांडे के नेतृत्व में एसओजी टीम ने गुरौली, जधौली, टाक खंदक आदि गांवों में जाकर पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

पुलिस ने पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर के डॉग स्क्वायड का भी सहारा लिया। ये खोजी कुत्ते भी मृतका के घर से करीब ढाई किलोमीटर दूर तक पहुंचे, लेकिन उसके बाद आगे नहीं बढ़े। एसओ दीवान सिंह ने बताया कि पक्की सड़क शुरू होते ही कुत्ते आगे नहीं बढ़ सके। अनुमान है कि आरोपी पक्की सड़क से वाहन के जरिये निकल गया होगा। 

विकासखंड पाटी के निलौटी गांव के बुरूसखोला तोक  में सरपंच दुर्गा देवी के शव का लोहाघाट में पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतका के बेटों और परिजनों ने अपनी मां के हत्यारों का पता लगाकर उनके खिलाफ  कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को डॉ. रविंद्र बोहरा और डॉ. सोनाली मंडल के पैनल ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका का अंतिम संस्कार ऋषेश्वर श्मशान घाट में किया गया। जहां उनके पुत्र केशव और दीपक ने चिता को मुखाग्नि दी। मृतका के भतीजे महेश भट्ट, पान देव भट्ट, भुवन भट्ट, हरि दत्त आदि लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें