देहरादून में पुलिस के जागरूकता शिविर में भूमाफिया की सताई एक बुजुर्ग एसएसपी से गुहार लगाने पहुंची।
जान से मारने की धमकी
महिला की जमीन कब्जाने की कोशिश की जा रही है, उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। बुजुर्ग ने एसएसपी को बताया कि वह थाने-चौकियों के चक्कर काटकर थक चुकी है, लेकिन कहीं न्याय नहीं मिल रहा।
पढ़ें, राजनीति छोड़ 'नेताजी' चला रहे सेक्स रैकेट
आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के एक बड़े नेता के दबाव में पुलिस चुप्पी साधे हुए है। एसएसपी ने मामले में एसपी देहात को कार्रवाई का आदेश दिया है। शनिवार को 76 साल की चमनदेई महिला जागरूकता शिविर में पहुंची।
पढ़ें, तो क्या इसने लगाई थी बांद्रा एक्सप्रेस में आग?
उन्होंने एसएसपी केवल खुराना को बताया कि माजरी ग्रांट, तहसील ऋषिकेश में उनकी जमीन है। यह जमीन उनके पति पद्म सिंह ने 1960 में खरीदी थी। उनका निधन हो चुका है।
जमीन का फर्जी विक्रय पत्र बनाया
बताया कि भूमाफिया ने सितंबर 2013 में यमुनानगर की किसी महिला को चमनदेई बनाकर 15 लाख रुपए में जमीन का फर्जी विक्रय पत्र तैयार कर दिया। चमनदेई का कहना है कि उन्होंने यह जमीन कभी नहीं बेची, यहां वह और उनके बेटे काबिज हैं।
पढ़ें, 'लालच' में कांग्रेस के विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा
आरोप लगाया कि भूमाफिया उन्हें और उनके बेटों को जमीन खाली करने के लिए कह रहे हैं। विरोध पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। चमनदेई ने बताया कि 22 सितंबर 2013 को डोईवाला कोतवाली में शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
पढ़ें, यूपी के लोड से उत्तराखंड की बत्ती गुल
एसएसपी केवल खुराना ने एसपी देहात मणिकांत मिश्र को मामले की जांच और मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। बताया कि विभाग में किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो कार्रवाई की जाएगी।