फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम समेत अब इन 13 धार्मिक स्थलों की मुफ्त यात्रा कर सकेंगे बुजुर्ग, सरकार ने तैयार की नई योजना

Tue, 18 Dec 2018 11:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
चार धाम - फोटो : file photo
विज्ञापन

धार्मिक यात्रा करने के लिए अब बुजुर्गों को परेशानी नहीं होगी। सरकार ने उत्तराखंड के वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही पंडित दीनदयाल मातृ-पितृ नि:शुल्क तीर्थाटन योजना का दायरा बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


अब नौ अन्य धार्मिक स्थलों को भी इस योजना में शामिल कर लिया है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के स्तर पर संचालित होने वाली इस योजना में अब राज्य के वरिष्ठ नागरिक 13 धार्मिक स्थलों की निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। पहले, सिर्फ बद्रीनाथ, गंगोत्री, नानकमता और रीठा साहिब की ही यात्रा इस योजना के अंतर्गत कराई जा रही थी। 

इस योजना में कलियर शरीफ  (हरिद्वार), ताड़केश्वर (पौड़ी), कालीमठ (रूद्रप्रयाग), जागेश्वर (अल्मोड़ा), गैराड़ गोलू (बागेश्वर), गंगोलीहाट (पिथौरागढ़), महासू देवता हनोल (देहरादून), कालिंका (पौड़ी गढ़वाल), ज्वाल्पा (पौड़ी गढ़वाल) को भी शामिल कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

jageshwar dham
योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के वरिष्ठ नागरिक जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालयों में पंजीकरण करवाकर योजना का लाभ उठा सकेंगे। पंजीकरण ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर किए जाएंगे। 

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् के अध्यक्ष और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि राज्य के जो वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य तथा मौसम संबंधी कारणों के चलते अत्यधिक ऊंचे स्थानों की यात्रा नहीं कर पाते हैं, वे भी अब इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत सभी धर्मों के पवित्र स्थलों को सम्मिलित किया है, ताकि अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिक बगैर किसी का सहारा लिए तीर्थ यात्रा के अपने सपने को साकार कर सकें। उन्होंने कहा कि नए स्थानों को योजना में शामिल करने से उन्हें पर्यटक मानचित्र में स्थान मिलेगा साथ ही स्थानीय व्यवसायियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें