फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में घास लेकर लौट रहे बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2019 09:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
हत्या - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के पिथौगराढ़ में थल के मंडोली गांव में एक युवक ने वृद्ध की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्यारोपी युवक को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ में किसी तरह की रंजिश या झगड़े की बात सामने नहीं आई है। हत्या के कारणों की जांच के लिए आरोपी और अन्य ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। हत्यारोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। क्षेत्र में हत्या का यह पहला मामला है।

विज्ञापन

थल क्षेत्र के उड़ी सिरतोली के मंडोली गांव निवासी जगत सिंह कार्की (70) वर्ष सोमवार को दिन में खेत से घास लेकर घर आ रहे थे। इसी दौरान 24 वर्षीय ललित राम पुत्र नारायण राम ने जगत सिंह पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

वृद्ध की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक जगत सिंह की मौत हो चुकी थी। लोगों की सूचना पर थल से कानूनगो गोविंद नाथ गोस्वामी, पटवारी पीआर सांगुड़ी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें