फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: ओला-ऊबर चालकों की हड़ताल जारी, आज निकालेंगे रैली

Thu, 25 Mar 2021 10:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ओला-ऊबर चालकों की हड़ताल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ओला-ऊबर चालकों की हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी है। लोगों को ओला और ऊबर की सेवाएं नहीं मिल पाई। उधर, हड़ताली चालकों ने गुरुवार को दून में रैली निकालने का ऐलान किया है। 100 लोगों की रैली के लिए जिलाधिकारी के स्तर से अनुमति भी मिल गई है।

विज्ञापन


दरअसल, ओला-ऊबर कंपनियों की ओर से हो रहे कम भुगतान के विरोध में ओला-ऊबर चालक, टैक्सियों के मालिक पिछले तीन दिन से हड़ताल पर हैं। इस वजह से इसकी सेवाएं भी बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं।

ओला-ऊबर टैक्सी चालक-स्वामी यूनियन ने ऐलान किया है कि इन कंपनियों की ओर से दरें न बढ़ाने के विरोध में गुरुवार को वह परेड ग्राउंड से लेकर डीएम कार्यालय तक रैली निकालेंगे।
विज्ञापन


यह रैली परेड ग्राउंड से लैंसडौन चौक, बुद्धा चौक, दून चौक, पोस्ट ऑफिस तिराहा, कचहरी रोड होते हुए डीएम ऑफिस जाएगी।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन कंपनियों से वार्ता कर उनकी समस्या का समाधान निकाला जाए। क्योंकि कंपनियां जो भी पैसा देती हैं, वह सरकारी रेट से भी कम है।
विज्ञापन


ऊपर से टैक्सी बुकिंग के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। उन्हें बैंक ऋण की किश्तें देने में भी परेशानी आ रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें