फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: एमटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ऑयल पाइप लाइन फटी, तीन कर्मचारी झुलसे

Wed, 02 Oct 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • स्पेयर पार्ट्स बनाने के दौरान इस्तेमाल होने वाली हाईड्रोलिक ऑयल की पाइप लाइन फटी। 
  • झुलसे तीन कर्मचारियों में से एक की हालत गंभीर।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में दोपहिया वाहन के स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली औद्योगिक इकाई में ऑयल की पाइप लाइन फटने से तीन कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराए गए कर्मचारियों में से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


दमकल महकमे और स्थानीय पुलिस ने घटनाक्रम को लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। घटना मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में एमटेक प्राइवेट लिमिटेड में मोटरसाइकिल के एलईडी बल्ब और अन्य स्पेयर पार्ट्स बनाए जाते हैं।

औद्योगिक इकाई में राउंड द क्लॉक कार्य होता है। रोजाना की तरह सोमवार देर रात भी कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान स्पेयर पार्ट्स बनाने के दौरान इस्तेमाल होने वाली हाईड्रोलिक ऑयल की पाइप लाइन फट गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तीन मजदूर बुरी तरह झुलस गए और कैंपस में आग लग गई। कर्मचारियों की चीख पुकार सुनकर अन्य मजदूर दौड़कर पहुंचे। गंभीर हालत में कर्मचारियों को सिडकुल के मेट्रो अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया। 

कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि घायलों के नाम पुन्नू (23) पुत्र ध्रुव ठाकुर निवासी ददरौली कुशीनगर यूपी, अनुज सिंह (21) पुत्र लोकेश शेरपुर पथरी और रायसिंह (28) पुत्र भगवानदास निवासी रावली महदूद है।

उन्होंने बताया कि संभवत प्रेशर की वजह से पाइप फटी होगी। इसकी जांच कर रहे हैं। एक कर्मचारी रायसिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल किसी कर्मचारी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर यदि आती है तो कार्रवाई होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें