मेयर सौरभ थपलियाल ने बुधवार को नगर निगम के भूमि अनुभाग की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ ठोस और प्रभावी कार्रवाई की जाए। अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं हुई तो अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
मेयर ने कहा कि अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि अतिक्रमण के नाम पर किसी निर्दोष को परेशान न किया जाए। शहर में सड़कों, फुटपाथ या नगर निगम की भूमि पर अतिक्रमण मिलता है तो नगर निगम के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। मेयर ने भूमि अनुभाग के अधिकारियों से यह भी रिकॉर्ड मांगा कि नगर निगम की कुल कितनी संपत्तियों पर कब्जा है और पिछले एक साल में कितनी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। इस दौरान अपर नगर आयुक्त प्रवीण कुमार, उप नगर आयुक्त तनवीर मारवाह, सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी, एसएनए विनय प्रताप आदि मौजूद रहे।