फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक घंटे में की चार लूट, अगले घंटे पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनशे के आदी युवक ने नेहरू कॉलोनी में एक और डालनवाला में तीन घटनाओं को दिया अंजामI
विज्ञापन




स्कूटर सवार एक युवक ने एक ही घंटे के भीतर शहर में चार पर्श लूट की घटनाओं को अंजाम दे डाला। आरोपी ने एक महिला से नेहरू कॉलोनी और तीन से डालनवाला थाना क्षेत्र में पर्स लूटे। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने आरोपी को क्षेत्र में हुई घटना के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटे गए चारों पर्स बरामद हो गए हैं।



एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नेहरू कॉलोनी पुलिस को सोमवार शाम सूचना मिली थी कि एक स्कूटर सवार युवक ने राजीव नगर कट के पास एक महिला से पर्स लूट लिया है। आरती शर्मा निवासी फ्रेंड्स एन्क्लेव डिफेंस कॉलोनी ने शाम के वक्त तहरीर दी। बताया कि वह घर की ओर जा रही थीं कि इसी बीच पीछे से स्कूटर सवार ने उनका बैग लूट लिया। इसमें दो हजार रुपये और कुछ दस्तावेज थे। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो एक सीसीटीवी कैमरे में स्कूटर सवार युवक दिखाई दिया। पता चला कि इसी हुलिए के बदमाश ने डालनवाला थाना क्षेत्र में भी तीन महिलाओं से पर्स लूटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीसीटीवी फुटेज चेक करते हुए पुलिस टीम बद्री कॉलोनी स्थित प्लॉट में पहुंची। यहां पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया जो पुलिस को सामने से आता देख भागने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने अपना नाम अर्चित निवासी थाना कीर्तिनगर जिला टिहरी हाल निवासी जलवायु टावर के पास झाजरा बताया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है। उसने पहले डालनवाला के सर्कुलर रोड पर पर्स लूटा था। इस पर्स में जब उसे कुछ नहीं मिला तो उसने दूसरी जगह लूट को अंजाम दिया। इसके बाद फिर एक महिला से पर्स लूटा। फिर से नेहरू कॉलोनी में पर्स लूट लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें