फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नैनबाग के सर्किल रेट के आधार पर भुगतान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखवाड़ बांध विस्थापित श्रम सहकारी समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन




एक निजी कार्यक्रम में लखवाड़ पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लखवाड़ बांध विस्थापित श्रम सहकारी समिति के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर नैनबाग के सर्किल रेट के आधार पर अधिग्रहित भूमि का भुगतान करने की मांग की।



समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में लखवाड़ बांध प्रभावितों को प्रतिकर एवं अनुग्रह अनुदान सहायता को बढ़ाने की मांग की। इस संदर्भ में विगत माह ऊर्जा सचिव के साथ बांध प्रभावितों की हुई बैठक का हवाला भी दिया। बांध प्रभावितों का कहना था कि नई अधिग्रहित भूमि को टिहरी गढ़वाल के नैैनबाग तहसील के अनुसार सर्किल रेट के आधार पर भुगतान किया जाए।
विज्ञापन


इसके लिए शीघ्र कैबिनेट से मंजूरी दिलाने तथा शासनादेश जारी करने की मांग मुख्यमंत्री से की। कहा कि वर्ष 2016 में जारी शासनादेश को आठ वर्ष हो चुके हैं। अब सर्किल रेट भी बढ़ गया है। जिसे देखते हुए 75 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर की धनराशि को बढ़ाकर किसानों की अधिग्रहित की गई भूमि का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन




परिवार की गणना का आधार वर्ष 2023 को माना जाए। बांध प्रभावितों के परिवार के सदस्यों को सरकारी या कंपनी में रोजगार दिलाया जाएगा। वर्ग चार की भूमि को विनियमित किया जाए। इस मौके पर चतर सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह चौहान, गंभीर सिंह चौहान, भोला सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें