फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए अधीक्षक और इंस्पेक्टरों को भेजा जेल

Sat, 20 Feb 2016 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल एक्साइज घूस कांड में गिरफ्तार सहायक निदेशक एके मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार किये गए एक अधीक्षक और दो इंस्पेक्टर्स को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। शुक्रवार को सीबीआई ने इन्हें गिरफ्तार किया। कोर्ट ने सहायक निदेशक समेत अधीक्षक सतेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर एके गुप्ता व विनोद कुमार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सीबीआई की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार
सीबीआई ने केन्द्रीय उत्पाद, सीमा शुल्क एवं सेवा कर विभाग के सहायक कमिश्नर एके मिश्रा को रुद्रपुर के उद्यमी से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। यह रकम सर्विस टैक्स के छापे के निस्तारण के बदले मांगी गई थी। सीबीआई ने गिरफ्तार मिश्रा के जाखन स्थित आवास के अलावा तीन अन्य परिचितों के यहां छापेमारी की, जहां देर रात तक कार्रवाई चलती रही। सीबीआई ने तीन दिन में दूसरे अधिकारी को घूसकांड में पकड़ा है।

रुद्रपुर के उद्यमी अनिल कुमार यादव ने बृहस्पतिवार को सीबीआई के डिप्टी एसपी अखिल कौशिक से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके प्रतिष्ठान में मार्च 2015 में सर्विस टैक्स की छापेमारी हुई थी। अनियमितताएं बताकर सेटलमेंट के नाम पर कस्टम एवं एक्साइज विभाग के सहायक कमिश्नर अनिल कुमार मिश्रा द्वारा 10 लाख रुपये की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


डिप्टी एसपी ने जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद इंस्पेक्टर अनिल चंदोला, तेजप्रकाश, आरपी शर्मा, एसएस मुयाल और सुनीत शर्मा को कार्रवाई की जिम्मेदारी दी। सीबीआई टीम ने शुक्रवार शाम छह बजे के करीब रिस्पना पुल के पास स्थित आफिस में छापा मारकर सहायक कमिश्नर एके मिश्रा को रुद्रपुर के उद्यमी अनिल यादव से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया।

आफिस के बंद कमरे में पूछताछ करने के साथ कई पत्रावली कब्जे में ली गई। सीबीआई टीम ने एके मिश्रा के जाखन स्थित आवास पहुंचकर तलाशी कराई। इसके अलावा तीन अन्य परिचितों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। सीबीआई के डिप्टी एसपी अखिल कौशिक ने कहा कि कार्रवाई चल रही है, अभी बरामदगी के बारे में कुछ भी बताना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें