फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Action: घूस लेते वीडियो के खुलासे के बाद जल निगम का अधिशासी अभियंता निलंबित

Sat, 10 Mar 2018 07:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन

घूस लेते वीडियो के खुलासे के बाद प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम की दून शाखा के अधिशासी अभियंता इमरान अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने इस संबंध में प्रभारी सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निलंबन अवधि तक अधिशासी अभियंता को मुख्य अभियंता (गढ़वाल) पौड़ी कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।

अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को ‘पेयजल निगम के इंजीनियर का घूस लेते वीडियो वायरल’ और ‘पेयजल मंत्री के आवास के ओवरहेड टैंक में पांच छेद’ शीर्षक से खबरें प्रकाशित की थीं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक और वीडियो वायरल

bribe shimla
घूस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में अभियंता सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना के ठेकेदार से अपने आवास में घूस लेते दिखाई दिए। दूसरा मामला पेयजल मंत्री के न्यू कैंट रोड स्थित आवासीय परिसर के ओवरहेड टैंक का है, जिसमें टैंक की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं।

शासन ने इन दोनों मामलों को बेहद गंभीरता से लिया और अधिशासी अभियंता के खिलाफ विस्तृत जांच बैठा दी। आरोपों की पुष्टि होने पर अभियंता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

प्रभारी सचिव पेयजल, अरविंद सिंह ह्यांकी ने शुक्रवार को इंजीनियर के निलंबन आदेश जारी किए। आदेश में कहा गया है कि अधिशासी अभियंता भ्रष्टाचार का दुराचरण करने एवं कार्य संपादन में शिथिलता बरतने के दोषी प्रतीत होते हैं, जिसकी विस्तृत जांच में पुष्टि होने की दशा में उन्हें बड़ा दंड दिए जाने की पूर्ण संभावना है।

एक और वीडियो वायरल
पेयजल निगम के अभियंता के बारे में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि जैसे ही काम के भुगतान की बारी आई, इमरान आ गया। वह उससे हेलो बोलने के 10 लाख रुपये मांग रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें