फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: एक महीने से ड्यूटी से गैरहाजिर रिश्वत मांगने का आरोपी अधिकारी, विजिलेंस ने साथी को पकड़ा

Wed, 06 Apr 2022 04:09 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

विजिलेंस ने 28 फरवरी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों सिंचाई विभाग के समीक्षा अधिकारी कमलेश थपलियाल को पकड़ा था। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद वह जेल चला गया था। सचिवालय प्रशासन ने रिश्वत के दूसरे आरोपी समीक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंचाई विभाग का अनुभाग अधिकारी एक महीने से ड्यूटी से गैरहाजिर है। विजिलेंस उसकी तलाश कर रही है लेकिन संबंधित विभाग को उनकी परवाह नहीं है। इस पूरे प्रकरण की जानकारी सचिवालय प्रशासन को भी नहीं है। दरअसल, फरवरी में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त जेई किशन चंद अग्रवाल के पुत्र ने विजिलेंस से रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।

विज्ञापन


विजिलेंस ने 28 फरवरी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों सिंचाई विभाग के समीक्षा अधिकारी कमलेश थपलियाल को पकड़ा था। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद वह जेल चला गया था। रिश्वत के इस प्रकरण में दूसरा आरोपी अनुभाग अधिकारी अनिल पुरोहित था। तब सचिवालय प्रशासन ने रिश्वत के आरोपी समीक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया था।

जबकि आरोपी अनुभाग अधिकारी 28 फरवरी से ड्यूटी पर ही नहीं लौटा है। विजिलेंस की ओर से लगातार उसकी जानकारी जुटाई जा रही है लेकिन विभाग में उसका कोई अता-पता नहीं है। एक माह से ऊपर बीतने के बाद भी सिंचाई विभाग की ओर से सचिवालय प्रशासन को इसकी कोई जानकारी भी नहीं दी गई है। जब सचिव प्रभारी विनोद कुमार सुमन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह ड्यूटी से नदारद है, इसकी कोई जानकारी उनके पास अभी नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...मन में कसक और कश्मकश में पूर्व सीएम: पता नहीं कांग्रेस मुझे अपने साथ कितने दिन रखेगी, जानिए ऐसा क्यों बोले हरीश रावत
विज्ञापन


विभाग समय से बताए तो हो कार्रवाई
नियमानुसार सिंचाई विभाग के आला अफसरों के स्तर से अनुभाग अधिकारी के बिना अनुमति ड्यूटी पर न आने की जानकारी सचिवालय प्रशासन को देनी चाहिए। सचिवालय प्रशासन की ओर से संबंधित को नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद भी वह उपस्थित न हुआ तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें