अमर उजाला फाउंडेशन के मतदाता जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर चोटीवाला होटल प्रबंधन ने शत प्रतिशत मतदान के लिए विशेष ऑफर पेश किया है।
होटल व्यवसायी शैलेश अग्रवाल किया ऐलान
प्रबंधन मतदान के दिन अंगुली पर स्याही का निशान दिखाने वाले लोगों को भोजन में 25 प्रतिशत की छूट देगा।
रविवार को अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए होटल व्यवसायी शैलेश अग्रवाल ने इसका ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने अमर उजाला की मुहिम की सराहना की।
कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव देश के लिए अहम है। लिहाजा, निष्पक्ष मतदान के लिए वृहद स्तर पर जनजागृति की आवश्यकता है।