फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के वाट्सएप ग्रुप पर भेजे अश्लील वीडियो ! शर्म के मारे महिला पुलिसकर्मियों ने लेफ्ट किया

Sun, 11 Aug 2019 10:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
व्हाट्सएप्प - फोटो : self
विज्ञापन

शहर के एक थाने के वाट्सएप ग्रुप पर किसी ने अश्लील वीडियो भेज दिए। पुलिसकर्मियों की नजर इस पर गई तो वे दंग रह गए। महिला पुलिसकर्मियों ने भी एक-एक कर ग्रुप को लेफ्ट करना शुरू कर दिया। थाने के एक वरिष्ठ पुलिसकर्मी ने जब ग्रुप देखा तो उन्होंने सभी को तुरंत इससे लेफ्ट होने के निर्देश दिए। साथ ही नया ग्रुप भी बना दिया गया। यह पूरा वाकया शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो पुलिसकर्मियों में इसे लेकर खूब चर्चा होने लगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक थाने के पुलिसकर्मी ने इस ग्रुप को बनाया हुआ था। जो सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए बना हुआ है। इसमें इस थाने के अंतर्गत आने वाली चौकियों के पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। दो दिन पहले किसी ने इस ग्रुप में एक के बाद एक कई अश्लील वीडियो भेज दिए। पुलिसकर्मियों की नजर ग्रुप पर पड़ी तो वे हैरत में पड़ गए और कुछ ने ग्रुप छोड़ना शुरू कर दिया। अश्लील वीडियो देखकर महिला पुलिसकर्मियों ने भी एक के बाद एक इस ग्रुप से लेफ्ट करना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि कुछ महिला पुलिसकर्मियों ने इसे लेकर वरिष्ठ पुलिसकर्मियों को भी अवगत कराते हुए कड़ा एतराज जताया। इस बीच थाने के वरिष्ठ पुलिसकर्मी ने अपने निजी नंबर से ग्रुप में ही सभी को इस ग्रुप को तुरंत छोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही इसी निजी नंबर से नया वाट्सएप ग्रुप बनाकर इस पर सूचनाओं का आदान प्रदान करने को कहा गया। सोशल मीडिया पर चल रहे मैसेज के अनुसार, कुछ पुलिसकर्मी आरोपित पर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें