फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कार सवारों ने दुकान का ताला तोड़कर पी शराब, उड़ाई नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर रोड थाना क्षेत्र की जाखन में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरों ने ताले काटकर नकदी और महंगी शराब की बोतलें चोरी कर लीं। घटना का खुलासा मंगलवार सुबह दुकान खुलने पर हुआ। शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में रात करीब सवा एक बजे कार से दो लोग आते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


पंकज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ जून की सुबह करीब नौ बजे जब वह जाखन स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने पहुंचे तो शटर के ताले गायब मिले। उन्होंने तत्काल जाखन चौकी पुलिस को सूचना दी। दुकान के अंदर प्रवेश करने पर लकड़ी का काउंटर टूटा हुआ मिला और सामान बिखरा पड़ा था। जांच के दौरान पाया गया कि कैश काउंटर से नगदी और दुकान से शराब की महंगी बोतलें गायब थीं।



सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि रात एक बजकर 17 मिनट पर दिलाराम बाजार की ओर से एक कार दुकान के पास पहुंची। कार से उतरे दो व्यक्तियों ने किसी लोहे के औजार से ताले काटे और दुकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों आरोपी नकदी और सामान लेकर फरार हो गए। राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें