पिरान कलियर के गेस्ट हाउस में अश्लील हरकत कर रहे एक जोड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाकशुदा महिला व शादीशुदा युवक एक ही कस्बे के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गेस्ट हाउस पर भी पांच हजार का जुर्माना लगाया है।
कलियर में बुधवार को एक गेस्ट हाउस में अश्लील हरकत करता एक जोड़ा पकड़ा गया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर गेस्ट हाउस पहुंची पुलिस दोनों को कलियर थाने ले आई। आरोपी जब्बार निवासी मंगलौर व महिला के खिलाफ अश्लील हरकत करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बताया गया है कि शादीशुदा युवक का तलाकशुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
दोनों घूमने के लिए कलियर पहुंचे थे। गेस्ट हाउस में ठहरने के दौरान इसकी सूचना पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने दोनों में सिर्फ एक की आईडी लेकर कमरा देने पर गेस्ट हाउस पर भी पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गेस्ट हाउस में डाला ताला
पुलिस ने जोड़े को गिरफ्तार कर गेस्ट हाउस में ताला जड़ दिया। इस पर सवाल उठे। मंदी की मार से जूझ रहे मालिकों का कहना था कि गेस्ट हाउस में लाइसेंस, सीसीटीवी समेत सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद ताला लटकाना गलत है।