देहरादून नगर निगम में शपथ ग्रहण
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम देहरादून में आज नवनियुक्त मेयर सौरभ थपलियाल और पार्षदों को शपथ दिलवाई गई। शपथ के दौरान मुख्यमंत्री धामी और विधायकों सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मेयर और पार्षदों को शाम पांच बजे शपथ दिलाई गई। महापौर सौरभ थपलियाल को कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने शपथ दिलवाई। सभी निर्वाचित पार्षदों को सौरभ थपलियाल ने शपथ दिलावाई।