फाइल एक विभाग से दूसरे विभाग के पास घूम रही
27 जुलाई 2020 को कैबिनेट में नर्सिंग भर्ती वर्षवार करने का निर्णय लिया गया। 21 अक्तूबर को हाईकोर्ट ने सरकार को नर्सिंग नियमावली में संशोधन की अनुमति दी। कैबिनेट के निर्णय और हाईकोर्ट की अनुमति पर भी शासन में नियमावली की फाइल एक विभाग से दूसरे विभाग के पास घूम रही है।
नर्सिंग भर्ती नियमावली को जल्द लागू की जाएगी। वित्त और नियमावली प्रकोष्ठ से संशोधन की सहमति मिल गई है। फाइल वित्त मंत्री के अनुमोदन को भेजी गई है।
- डॉ. आर. राजेश कुमार, सचिव स्वास्थ्य
ये भी पढ़ें...Jam In Mussoorie: अतिक्रमण के खिलाफ उतरे लोगों ने सड़क पर लगाया जाम, सैकड़ों वाहन फंसने से पर्यटक परेशान
चार माह पहले कैबिनेट ने नर्सिंग पदों पर वर्षवार नियुक्ति करने का फैसला लिया था। साथ ही हाईकोर्ट ने भी संशोधन की अनुमति दे दी है। कोर्ट के आदेश के एक माह बाद भी शासन अभी तक नियमावली का शासनादेश जारी नहीं कर पाया है। संविदा बेरोजगार नर्सेज शासनादेश की मांग को लेकर 127 दिनों से लगातार धरना दे रही है।
- हरी सिंह बिजल्वाण, प्रदेश अध्यक्ष संविदा बेरोजगार नर्सेज महासंघ