फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में आज से शुरू होगी नर्सिंग काउंसिलिंग, यहां पढ़ें कहां कितनी सीटों पर मौका

Thu, 11 Oct 2018 08:21 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में नर्सिंग काउंसिलिंग आज शुरू होने जा रही है। एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। दो चरणों के बाद बची हुई सीटों पर दाखिले के लिए मॉपअप राउंड होगा।

विज्ञापन


एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, पैरामेडिकल और एमएससी नर्सिंग में दाखिले के लिए यह काउंसिलिंग आयोजित कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि काउंसिलिंग का पहला चरण 11 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक पूरा होगा।

इसके बाद बची हुई सीटों के लिए काउंसिलिंग का दूसरा चरण 21 अक्तूबर से 29 अक्तूबर तक चलेगा। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए मॉपअप राउंड गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 30 और 31 अक्तूबर को होगा। बता दें कि नर्सिंग की मान्यता में विलंब होने की वजह से काउंसिलिंग लटकी हुई थी। इस पर पिछले सप्ताह ही बैठक हुई।

विज्ञापन

पहले चरण का काउंसिलिंग कार्यक्रम

पंजीकरण, शुल्क जमा, च्वाइस फीलिंग : 11 से 15 अक्तूबर की शाम पांच बजे
पहले चरण की मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि : 15 अक्तूबर 2018
डाटा प्रोसेसिंग : 16 अक्तूबर 2018
एएनएम, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग व बीएससी पैरामेडिकल, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम का सीट आवंटन : 17 अक्तूबर दोपहर दो बजे से।
आवंटित सीटों पर दाखिले की अंतिम तिथि : 20 अक्तूबर 2018
विज्ञापन

इतनी सीटों पर मौका

एएनएम : 363
बीएससी नर्सिंग : 465
पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग : 70
एमएससी नर्सिंग : 50
जीएनएम : 583
पैरामेडिकल : 200
यहां भरें च्वाइस : www.hnbumu.ac.in

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें