फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar Crime: प्राइवेट अस्पताल में ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुई नर्स, खोजबीन की तो शौचालय में मिला शव

Fri, 14 Feb 2025 04:17 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

ड्यूटी के दौरान अचानक शाम को पांच बजे नर्स लापता हो गई, जिसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के शौचालय में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शाम से लापता नर्स की खोजबीन के दौरान शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर से शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। नर्स की मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण सामने आ पाएगा। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सलोनी निवासी जमालपुर प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी। उसकी ड्यूटी बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक लगी हुई थी। अचानक शाम को पांच बजे वह लापता हो गई, जिसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

शौचालय के पास पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। तब संदेह होने पर कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ा तो सलोनी का शव अंदर पड़ा मिला। उसका मोबाइल फोन भी अंदर ही पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला, सिडकुल एसओ मनोहर सिंह भंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेकर परिजनों से बातचीत की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: वन कर्मियों की विशेष परिस्थितियों में ही मिलेगा अवकाश, वन मुख्यालय ने किया आदेश जारी
विज्ञापन


एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मौत कैसे हुई है इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें