युवाओं को गुमराह कर रही रकार : रावत
गांधी पार्क में हुई सभा में कांग्रेसियों ने निजी मेडिकल विश्वविद्यालयों को फीस तय करने के अधिकार संबंधी विधेयक को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सरकार युवाओं को गुमराह कर रही है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन किया है। निजी मेडिकल विश्वविद्यालयों को फीस तय करने का अधिकार देने का कांग्रेस ने विरोध किया तो सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा।
उन्होंने कहा कि सरकार विधानसभा में पारित विधेयक भी वापस ले। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के बजाय उन पर लाठियां बरसा रही है। इस विधेयक को वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता फिर से सड़कों पर उतरेंगे। सीएम आवास कूच करने वालों में पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहित शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, सह प्रभारी शनि मेहता, ओम प्रकाश सती, मानवेंद्र बिष्ट, संदीप चमोली, आयुष गुप्ता, विकास नेगी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।