देहरादून। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघठन(एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों को लेकर बुधवार को भी डीएवी कॉलेज के गेट पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने किन के साथ हुई झड़प में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की इसके साथ ही एनएसयूआई कार्यकर्ताओंं ने अपने आंदोलन को काली पट्टी बांधकर मुख्य मांगो को लेकर एनएसयूआई लगातार सांकेतिक तरह से आंदोलन कर रही है। पदाधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार त्रिवेंद्र सिंह रावत,उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत को भी छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकला। धरना देने वालों में छात्र नेता हिमांशु रावत,उदित थपलियाल,वाशु शर्मा,प्रकाश नेगी,उत्कर्ष,सागर पुंडीर,गोपाल भारी,ज़ैदी आदि थे। - ----- ये हैं मांगें 1.पांचवें सेमेस्टर के बैक पेपर तथा स्पेशल बैक पेपर का परिणाम जल्द से जल्द घोषित किया जाए। 2.अंतिम वर्ष के छात्रों को प्रमोट किया जाए। 3.द्वितीय सेमेस्टर और चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र जिन्हें प्रमोट किया जाएगा उनकी फीस वापस की जाए। 4.प्रथम वर्ष का परीक्षा शुल्क बहुत छात्रों का वापस नही आया,जल्द वापस किया जाए।