फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के लिए NSUI 'चार्ज'

Mon, 12 Aug 2013 09:30 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनावों को करीब आता देख कांग्रेस पार्टी के स्टूडेंट फ्रंट एनएसयूआई ने भी अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। संगठन ने अधिक से अधिक कॉलेजों में अपना परचम लहराने के लिए नए सिरे से मंथन शुरु कर दिया है।
विज्ञापन


देहरादून में एनएसयूआई ने अपनी टीम का विस्तार किया है। कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर ने बताया कि इसके तहत संगठन का चुनाव हारने के बावजूद बेहतर वोटिंग प्रतिशत प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों को मौका दिया गया है।

नेशनल डेलीगेट घोषित
कपिल भाटिया, पंकज पटवाल, नीलम चौधरी, मनीषा को नेशनल डेलीगेट, श्याम सिंह चौहान, वरुण रावत, आदित्य खत्री और नीरज रौतेला को प्रदेश महासचिव, दीपक राणा और विजय रतूड़ी को प्रदेश सचिव घोषित किया गया है।
विज्ञापन


इस मौके पर एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी जसविंदर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष शिवेश बहुगुणा, जिलाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट, राजेंद्र राणा, सूरज रमोला, समक्ष मंमगाई, सिद्धार्थ पोखरियाल, मोहन भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें