फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSUI में भरे हुए हैं बदमाशः स्वाती

Wed, 14 Aug 2013 03:18 PM IST
देहरादून/आफताब अजमत
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, छात्र संगठनों के अंदर चल रही लड़ाई भी खुलकर सामने आने लगी है। एनएसयूआई की नेशनल डेलीगेट ने संगठन में बदमाशों के भरे होने की बात कहकर छात्र संगठन को कठघरे में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


एनएसयूआई ने देहरादून शहर के कालेजों में छात्र संघ चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। संगठन ने मंगलवार को डीएवी, डीबीएस और एसजीआरआर पीजी कालेज के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।

संगठन से देंगी इस्तीफा
छात्र संघ अध्यक्ष के लिए लंबे समय से संगठन में जद्दोजहद कर रही अध्यक्ष पद की दावेदार स्वाती नेगी ने टिकट न मिलने पर संगठन से इस्तीफा देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने एनएसयूआई में बदमाशों के भरे होने की बात कहकर नया बखेड़ा भी खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर, प्रदेश प्रभारी जसविंदर सिंह जस्सी ने प्रत्याशियों का ऐलान किया।

अध्यक्ष पद पर दावेदारी
डीएवी कालेज में संगठन केवल अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने जा रहा है। संगठन ने कालेज अध्यक्ष पद के लिए भूपेंद्र नेगी को उम्मीदवार घोषित किया है। डीबीएस पीजी कालेज में संगठन दो प्रत्याशी मैदान में उतारेगा।

अध्यक्ष पद के लिए अजय प्रसाद सुंद्रियाल को अध्यक्ष और अंकित भंडारी को विवि प्रतिनिधि का टिकट दिया गया है। एसजीआरआर पीजी कालेज में महादेव रतूड़ी को अध्यक्ष और नितिन चंदीला को विवि प्रतिनिधि पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

छह साल के लिए होगा निलंबन
प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर ने कहा कि संगठन से जुड़ा कोई भी कार्यकर्ता अगर दल बदलता है या फिर संगठन विरोधी किसी भी गतिविधि में लिप्त पाया जाता है तो उसे संगठन से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया जाएगा।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि संगठन में अनुशासन बनाए रखने के लिए एक अनुशासन समिति का गठन होने जा रहा है, जो कि कार्यकर्ताओं पर बारीक नजर रखेगी।

प्रेस वार्ता में शिवेश बहुगुणा, नितिन जोशी, विनीत प्रसाद भट्ट, मयंक खंडूरी, श्याम सिंह चौहान, प्रकाश गिरी, सोनू कुमार, कपिल भाटिया, गौरव शर्मा, यशस्वी शर्मा, नितीश गुप्ता, मोहित रावत, प्रदीप बुडोला, सिद्धार्थ पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

स्वाती देगी इस्तीफा
डीएवी कालेज में अध्यक्ष पद की दावेदार एनएसयूआई की नेशनल डेलीगेट स्वाती नेगी बुधवार को संगठन से इस्तीफा देने जा रही है। स्वाती ने बताया कि संगठन में बदमाशों का राज है। वह ऐसे संगठन में अब नहीं रहेगी। अपने इस्तीफे की घोषणा वह आज एक प्रेस वार्ता में करने जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें