फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरते रुपये की 'कीमत' वसूलने दून आएंगे एनआरआई

Fri, 23 Aug 2013 11:34 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में रुपये की गिरावट का एक अच्छा पहलू भी देखने को मिला है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए देहरादून एनआरआई के लिए प्रमुख्ा बाजार बन गया है।
विज्ञापन


एसोचैम के सर्वे में यह बात उजागर हुई है। संस्था ने कुल 1260 रीयल एस्टेट डेवलपर्स पर किए गए सर्वे के बाद यह नतीजा निकाला है। इसकी मानें तो बंगलूरू, चेन्नई, मुंबई, अहमदाबाद के बाद देहरादून में प्रापर्टी खरीदने में एनआरआई सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

एसोचैम के महासचिव डीएस रावत के अनुसार यहां प्रॉपर्टी खरीदने को वह निवेश के लिहाज से भी बेहतर समझ रहे हैं। रुपये की गिरती कीमतों के बीच प्रॉपर्टी खरीदना उन्हें बेहतर चांस लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलम यह है कि इन शहरों की पसंदगी ने दिल्ली-एनसीआर जैसे क्षेत्र को भी पीछे छोड़ दिया है। सर्वाधिक कॉल्स यहां सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, यूके, दुबई आदि से प्राप्त हो रही हैं। यह सर्वे चंडीगढ़, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे आदि समेत कई शहरों में किया गया।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें