फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मालसी जू में घड़ियालों का दीदार कर सकेंगे पर्यटक

विज्ञापन
Now tourists will be able to show crocodiles in Malsi zoo
विज्ञापन
वन विभाग के मालसी चिड़ियाघर में अब पर्यटक वन्यजीवों के साथ ही घड़ियालों का भी दीदार कर सकेंगे। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित चिड़ियाघर से चार घड़ियाल देहरादून लाए गए हैं। अब पार्क प्रशासन तमिलनाडु से कोबरा समेत अन्य प्रजातियों के सांप मानसी चिड़ियाघर लाने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में तमिलनाडु वन विभाग के आला अधिकारियों से वार्ता भी हो चुकी है।
विज्ञापन

पार्क निदेशक एवं वन संरक्षक पीके पात्रो ने बताया कि मालसी चिड़ियाघर में पर्यटक वन्यजीवों के साथ ही जलीय जंतुओं का भी दीदार कर सकें, इसके लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से चार घड़ियालों को लाया गया है। इन सभी घड़ियालों को सुरक्षित बाड़े में रखा गया है। इन पर विभाग के कर्मचारी लगातार नजर रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पार्क में कोबरा समेत कई प्रजातियों के सांपाें को भी लाने की तैयारी है। तमिलनाडु वन विभाग विभिन्न प्रजातियों के सांपों को सौंपने के लिए राजी हो गया, लेकिन बारिश के कारण फिलहाल यह कार्यक्रम टाल दिया गया है।
पीके पात्रो ने बताया कि मालसी चिड़ियाघर को राष्ट्रीय स्तर के चिड़ियाघर की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। पार्क में पर्यटकों को वाकिंग ट्रैक की सुविधा देने के साथ ही विभिन्न प्रजातियों के पशु-पक्षियों के दीदार की सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें