फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अब गढ़वाल मंडल में शुरू होगी उक्रांद की उत्थान यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) कुमाऊं मंडल के बाद अब गढ़वाल मंडल में उत्तराखंड उत्थान यात्रा शुरू करेगा। दल के केंद्रीय संरक्षक काशी सिंह ऐरी के मुताबिक कुमाऊं में 11 अक्तूबर से शुरू हुई यात्रा करीब पूरी हो चुकी है। इसके बाद शीघ्र ही इसे गढ़वाल मंडल में शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


यात्रा के माध्यम से पलायन, मूल निवास, बढ़ती बेरोजगारी सहित कई अन्य मुद्दों को उठाया जाएगा। दल के केंद्रीय संरक्षक ने आरोप लगाया कि सरकार कई मुद्दों पर नाकाम साबित हुई है। यात्रा के माध्यम से जनता को सरकार की नाकामियों से अवगत कराया जाएगा।
-

अंकिता मामले में बड़े आंदोलन की तैयारी : ऐरी
उक्रांद के केंद्रीय संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने कहा, अंकिता भंडारी मामले में राज्य स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उक्रांद की ओर से सभी को साथ लेकर इस आंदोलन की तैयारी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कथित वीआईपी के तौर पर जिस व्यक्ति का नाम सामने आया। उसे सिक्किम का राज्यपाल बना दिया गया। जो उत्तराखंड की जनता के मुंह पर तमाचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें