फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सौभाग्य विद्युतीकरण योजना के ट्रांसफार्मरों पर उठे सवाल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर में करोड़ों रुपये की लागत से चल रहा पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं सौभाग्य विद्युतीकरण योजना का निर्माण कार्य शुरुआत से ही सवालों के घेरे में है। पूर्व में योजना के बिजली पोल और तारों की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद अब योजना के तहत गांव में लगाए जा रहे ट्रांसफार्मरों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने कहा मामले की उच्च स्तरीय जांच हो।
विज्ञापन


इन दिनों योजना के तहत घंजरवाड़ा, दोहरा खेड़ा, कोटियारा खेड़ा (हाजा) को बिजली से रोशन करने का काम चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बीते छह माह में विभाग इन गांव में 25 केवी के तीन ट्रांसफार्मरों को बदल-बदल कर लगा चुका है लेकिन, हर बार ट्रांसफार्मर किसी न किसी कारण से फुंक जाते हैं।

आरोप लगाया कि इससे पूर्व भी ग्रामीण तारों और बिजली पोल की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा चुके हैं लेकिन, अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। कहा करोड़ों रुपये के बजट को ठिकाने लगाने के लिए संबंधित ठेकेदार और विभाग द्वारा गांव को रोशन करने के लिए घटिया गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


घंजरवाला निवासी जवाहर सिंह पंवार, दत्तराम पंवार, मोहर सिंह पंवार, दोहरा खेडा निवासी विक्रम वर्मा, कोटियारा खेडा निवासी राजेन्द्र सिंह नौटियाल आदि का कहना है कि हर बार ट्रांसफार्मर फुंकने का कारण पूछने पर विभागीय अधिकारी लोड अधिक होने की बात कहते हैं।
विज्ञापन


मामले में लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। ट्रांसफार्मरों की गुणवत्ता को भी परखा जाएगा।
- एसके गुप्ता, ईई, यूपीसीएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें