छोटा उद्योग शुरू कराना चाहते हैं तो अब आपको लोन के लिए ज्यादा नहीं भटकना पड़ेगा और न ही थर्ड पार्टी गारंटर की जरूरत पड़ेगी।
सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों की सुविधा के लिए प्रगति और उन्नति स्कीम शुरू की है। शुक्रवार को केनरा बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव किशोर दुबे ने देहरादून अंचल के लिए इस योजना का शुभारंभ करते हुए 10 लोगों को ऋण बांटे।
पढ़ें, गाड़ी की मेंटिनेंस लागत में हुआ इजाफा
इन योजना के तहत व्यक्तिगत, पार्टनरशिप, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, टस्ट्रों को लोन मिल सकेगा। प्रगति योजना के तहत अधिकतम 10 लाख और उन्नति योजना में 10 से एक करोड़ तक का लोन मिल सकेगा।
कार्यक्रम में घनसाली, हरबर्टपुर और सहारनपुर के पिलखनी, कैलाशपुर, कुमार हेडा की नई शाखाओं उद्घाटन भी किया गया। वहीं, लोन मेले के तहत 105.80 करोड़ रुपए के ऋण बांटे गए। दूसरी ओर, केनरा बैंक के 46 हजार कर्मचारियों ने आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए एक दिन का वेतन दान किया है।
बैंक के प्रबंध निदेशक आरके दुबे ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को 5.28 करोड़ रुपए का ड्राफ्ट सौंपा। साथ ही आईएमए ब्लड बैंक को एक एंबुलेंस भेंट की गई।
31 अक्तूबर तक होम लोन फेस्टिव
बैंक के चीफ जनरल मैनेजर आरआर शर्मा ने बताया कि बैंक ने चुनिंदा बिल्डिंग निर्माण कंपनियों से करार किया है। अब उपभोक्ताओं को इनकम सर्टिफिकेट लेकर बैंक आना होगा और अन्य कागजी कार्रवाई के बाद आसानी से लोन मिल सकेगा। 31 अक्तूबर तक होम लोन पर कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाएगी।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें