फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दून मेडिकल कॉलेज में भी हो सकेगी जीनोम सिक्वेंसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोराना के लगातार आ रहे नए वैरियंट को देखते हुए देहरादून में भी शासन प्रशासन ने चिकित्सीय और जांच की सुविधाओं में और विस्तार देना शुरू कर दिया है। जहां राजकीय दून मेडिकल कॉलेज का टीचिंग दून अस्पताल प्रशासन मरीजों के इलाज को लेकर अलर्ट हो गया है। वहीं, दून मेडिकल कॉलेज की लैब में जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए सैंपल दिल्ली भेजे जा रहे थे। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया किकॉलेज में पूरी लैब स्थापित की गई है। सभी केंद्रों से कहा गया है कि वह जांच को सैंपल भेजे।उधर, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में संक्रमित मिले आठ आईएफएस अधिकारियों के सैंपल दिल्ली में लिए गए थे। इसलिए उनके जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए वहीं से सैंपल भेजे गए हैं। जबकि अन्य संक्रमित आईएफएस और तिब्बतियों के सैंपल दून अस्पताल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें