फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फोरेंसिक जांच के बाद पता चलेगा मोबाइल से कितने वीडियो बने थे

विज्ञापन
विज्ञापन
Iफॉलोअप : आनंदम रेस्टोरेंट में महिला वॉशरूम में मोबाइल छिपाकर वीडियो बनाने का मामलाI
विज्ञापन




शहर के नामी आनंदम रेस्टोरेंट के महिला वॉशरूम में वीडियो बनाने के मामले की अब फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। फोरेंसिक लैब में मोबाइल की जांच होगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही इस प्रकरण के राज खुलकर सामने आएंगे। जांच के बाद ही मोबाइल में कितने वीडियो बनाए गए इसका खुलासा भी हो सकेगा।
विज्ञापन




चकराता रोड स्थित आनंदम रेस्टोरेंट में महिला वॉशरूम में मोबाइल छिपाकर वीडियो बनाने के मामले का खुलासा बृहस्पतिवार को हुआ था। इसमें पुलिस ने रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया था। आरोपी कर्मचारी महिला वॉशरूम की सीलिंग में छेद कर मोबाइल को छिपाकर वीडियो बना रहा था। स्वतंत्रता दिवस को महिला की नजर पड़ने पर इसका खुलासा हुआ। हंगामा बढ़ा तो पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया। जांच में कर्मचारी का नाम सामने आया तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभी तक मोबाइल में कितने वीडियो मिले इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस अब रविवार और रक्षाबंधन की छुट्टी के बाद न्यायालय से अनुमति लेकर मोबाइल को फोरेंसिक लैब में भेजेंगी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी के मोबाइल में वीडियो होने की जानकारी मिली है। हालांकि फोरेंसिक जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें