फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को अब कोरोनेशन अस्पताल में भी मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों और तीमारदारों को सीटी स्कैन कराने को लेकर अब निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों में नहीं जाना पड़ेगा। कारण कि दून अस्पताल के बाद अब कोरोनेशन अस्पताल में भी सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विश्व बैंक की ओर से आपदा राहत कोष से 64 स्लाइस की अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन मुहैया करायी गई है। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाद कोरोनेशन दूसरा बड़ा सरकारी अस्पताल हैं जहां मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। कोरोनेशन अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज उप्रेती का कहना है कि सीटी स्कैन मशीन को नए भवन में स्थापित की गई है।
आपको बता दें कि सिर्फ दून अस्पताल में ही सीटी स्कैन की सुविधा होने से मरीजों की भारी भीड़ रहती है। भीड़ को देखते हुए कई मरीज निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों में जाकर जांच करवाते हैं। सबसे अधिक दिक्कत उन मरीजों और तीमारदारों को होती है जिनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। लेकिन, अब जबकि कोरोनेशन अस्पताल में जांच शुरू की जा रही है तो इससे मरीजों और तीमारदारों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें