फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरखा रानी के साथ होगा नवंबर का आगाज

Tue, 28 Oct 2014 12:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में नवंबर माह का आगाज बरखा रानी के साथ हो सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो आने वाली 31 अक्तूबर से ही मौसम बिगड़ने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन


विकसित हो सकते हैं गरजन वाले बादल
आंशिक बादलों के साथ ही गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं, जबकि आगामी एक नवंबर को राजधानी में बादलों के साथ ही बारिश के आसार हैं। दून में सोमवार को भी दिन का पारा औसत से नीचे रहा।

अधिकतम तापमान औसत से तकरीबन एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। आकलन 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 28 अक्तूबर को आंशिक बादलों के बाद हालांकि आगामी 29 और 30 अक्तूबर को आसमान साफ बना रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एक नवंबर के बाद एक बार फिर आसमान साफ बने रहने की संभावना है।

आने वाले चार दिनों में यूं रह सकता है पारा
29 अक्तूबर- 28/14
30 अक्तूबर- 28/13
31 अक्तूबर- 27/14
एक नवंबर- 27/14
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें