फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम हत्याकांड : कुख्यात गैंगस्टर अखिलेश सिंह से जेल में दो घंटे तक की गई पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रम शर्मा हत्याकांड में दून पुलिस ने झारखंड की दुमका जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अखिलेश सिंह से दो घंटे पूछताछ की है। इस दौरान विक्रम हत्याकांड में कई अहम सुराग मिले हैं। माना जा रहा है कि पुलिस अब जल्द हत्यारोपियों तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन




देहरादून में 13 फरवरी को हुई झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या के मामले पुलिस कई महीनों से झारखंड में डेरा डाले हुए है। वारदात में आरोपी तीन मुख्य शूटर समेत छह आरोपी अब तक फरार हैं। इनमें से एक आरोपी बिहार का और शेष झारखंड के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों राज्यों में जाकर आरोपियों के परिजनों व करीबियों से पूछताछ की। कुछ आरोपियों के परिजन अपने घरों में ताला लगाकर गायब हैं। ऐसे में पुलिस ने सभी छह आरोपियों के घर में कुर्की का नोटिस भी चस्पा कर दिया है। एक महीने के अंदर अगर आरोपियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया तो उनकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी। इतना ही नहीं गत दिनों दून पुलिस ने मुख्य शूटर अंकित वर्मा की प्रेमिका से भी पूछताछ की थी। अब पुलिस ने विक्रम के शिष्य के रूप में चर्चित गैंगस्टर अखिलेश सिंह को जांच के घेरे में लिया। पुलिस ने जेल के अंदर ही अखिलेश से लंबी पूछताछ की। हत्याकांड के बाद अखिलेश का नाम भी हत्यारोपियों के साथ जोड़ा जा रहा था। इसमें यह बात सामने आई थी कि अखिलेश ने विक्रम के वर्चस्व को कम करने के लिए उसकी हत्या करवा दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दो घंटे हुई पूछताछ में उसने कई अहम संकेत दिए हैं। पुलिस अब जल्द आरोपियों को पकड़कर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का दावा कर रही है।



Iदेहरादून से पुलिस टीमें झारखंड पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चला रहीं हैं। इस क्रम में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है जिससे अहम सुराग लगे हैं। सभी आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। II- प्रमेन्द्र डोबाल, एसएसपी देहरादूनI
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें