शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्रों की सीमा से होकर गुजरने वाले 64 स्टेट हाईवे को डिस्ट्रिक्ट रोड में तब्दील करने के त्रिवेंद्र कैबिनेट के फैसले के बाद शनिवार को लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।
हालांकि, लोनिवि ने स्टेट हाईवे को डी-नोटिफाई करने के पीछे दूसरे तर्क दिए हैं। प्रभारी सचिव लोनिवि अरविंद सिंह ह्यांकी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्रों की सीमा से गुजरने वाले स्टेट हाईवे के दोनों ओर जनसंख्या का दबाव बढ़ा है।
इन मार्गों के किनारे भवन निर्माण गतिविधियों में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। पेयजल, सीवर, टेलीफोन और बिजली की लाइन बिछाने और नाली निर्माण, बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर एवं होर्डिंग्स लगाने की वजह से मार्ग का रखरखाव और विस्तार में व्यावहारिक कठिनाइयां आ रही हैं